Skip to main content

बेगूसराय पर अन्तिम विश्लेषण: जनता का रुख किस ओर ? :- अफ्फान नोमानी

11 अप्रैल 2019 को बेगुसराय पर लिखे लेख के 17 दिन बाद यह मेरा दुसरा विश्लेषण है . आज से 17 दिन पहले बेगूसराय का माहौल अलग था जब कुछ जाने माने विश्लेषकों का विश्लेषण 2014 के चुनाव व जाति पर आधारित था जिसमें कन्हैया को तीसरे नंबर का उम्मीदवार बताया गया था लेकिन अब माहौल कुछ अलग है , सर्वप्रथम कन्हैया ने हर वर्ग के युवाओं व कुछ राजनीतिक समझ रखने वाले को लेकर जिला व प्रखन्ड स्तर पर 100-100 का समूह बनाकर डोर टु डोर कम्पेन करने का पहला प्लान बनाकर बेगूसराय के भूमिहार, मुस्लिम, दलित व यादव जाति के मिथक तोड़ने का पहला प्रयास किया । कन्हैया ने खुद व अपने समर्थकों को जनाब तनवीर हसन साहब पर निजी टिप्पणी करने से परहेज कर लगातार भाजपा पर प्रहार किया जिसकी वजह से मुसलिम पक्षों का झुकाव बढ़ने लगा जिसमें शिक्षक व युवा वर्गों व का समर्थन मिलना शुरू हुआ । वर्तमान में बेगूसराय के मुस्लिम कन्हैया व तनवीर हसन में बटे हुए। तनवीर हसन के लिए बाहर से आये समर्थकों ने मुस्लिम लोबि का हव्वा कुछ ज्यादा ही खड़ा कर दिया जिससे अन्य समुदाय का आकर्षण घट गया। 2014 के चुनाव में तनवीर हसन को मुस्लिम समुदाय का पुरा व यादव , दलित , कुर्मी व अन्य समुदाय का भरपूर समर्थन था जिसके परिणामस्वरूप तनवीर हसन दूसरे स्थान पर थे जबकि सीपीआई के उम्मीदवार तीसरे स्थान पर थे लेकिन इस बार सीपीआई से कन्हैया कुमार के चुनाव लड़ने से तनवीर हसन के परम्परागत वोटों का प्रतिशत घट गया है ।
बेगूसराय की राजनीति पर लगभग 20 साल से नज़र रखने वाले पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक ( 11 अप्रैल को लिखे लेख के बाद इनसे निजी तौर पर मेरा सोशल मीडिया पर सम्पर्क हुआ ) जो आज से 17 दिन पहले टीवी चैनल पर जो विश्लेषण किया था , उनकी माने तो वह अपनी ही विश्लेषण से अलग हटकर कहते है कि बीते 17 दिनों में माहौल बहुत कुछ अलग हो गया है। बहुसंख्यकों में भूमिहार जाति का परम्परागत तौर पर बड़ा तबक़ा का समर्थन भाजपा को मिलता रहा है लेकिन आज वह दो वर्गों में बट गया जिसमें खाते -पिते उच्च वर्गीय भूमिहार भाजपा के साथ दिख रहे है जबकि मध्यम व निचले दर्जे का भूमिहारो का झुकाव कन्हैया की ओर बढ़ गया है। भूमिहारो का वह युवा वर्ग जो 2014 की चुनाव में भाजपा के साथ थे वह आज खुलकर कन्हैया के लिए वोट मागते दिखे ।
भूमिहार समुदाय में हुए विभाजन से गिरिराज व भाजपा बेगूसराय इकाई ने अखिल भारतीय भूमिहार महासभा की बैठक बुलाई थी जिसमें कन्हैया के बेगूसराय स्थानीय होने व गिरिराज का लखिसराय का स्थानीय होने का मुद्दा उठने की वजह मतभेद पैदा हो गया जिसके परिणामस्वरूप एक मुद्दों पर विचार विमर्श नहीं हो पाया । बेगूसराय के कुछ महिला सन्गठनो ने महिला अधिकार मुद्दा बनाकर कन्हैया के पक्षों में वोट मागते दिखे । हाल में बेगूसराय के एक स्कूल में शिक्षकों का रविश कुमार के सन्वाद से एक शिक्षक को निलंबित किए जाने पारे पर बेगूसराय शिक्षक संघ ने नीतीश कुमार के खिलाफ जगह जगह पर घोर विरोध किया था जिसकी वजह से बेगूसराय शिक्षक संघ ने शिक्षा की चरमराती व्यवस्था का मुद्दा बनाकर सभी जाति समुदाय को एक होकर कन्हैया को समर्थन करने का एलान कर दिया था।
कुल मिलाकर कन्हैया ने हर तरह के राजनीतिक स्टेड अपना कर भाजपा व राजद के परम्परागत वोटों के मिथक को तोड़कर दोनों उम्मीदवार पर भारी पड़ते दिख रहे है। चुनाव का परिणाम जो भी हो लेकिन इस बार बेगूसराय होट सीट बन गया है जिसकी वजह सिर्फ कन्हैया कुमार हैं।
29 फरवरी को मतदान है इसलिए गिरिराज ने भाजपा-मोदी को व तनवीर हसन ने राजद- लालु का हाथ मजबूत करने का जनता से आह्वान किया है जबकि कन्हैया ने अपने अन्तिम लाइव विडियो में बेगूसराय की परिस्थितियों को सामने रखकर देश के लोकतन्त्र को बचाने के लिए हर समुदाय से जाति धर्म से उपर उठ कर दिल से मतदान करने का अपील किया है।
अब तक का विश्लेषण से साफ़ हैं कि कन्हैया ने हर तरह के राजनीतिक स्टेड अपना कर भाजपा व राजद के परम्परागत वोटों के मिथक को तोड़कर दोनों उम्मीदवार पर भारी पड़ते दिख रहे है।
लेकिन 23 मई का चुनाव का परिणाम ही अन्तिम सत्य है।
:- अफ्फान नोमानी , एसइआरएफ रिसर्च स्कालर ,लेखक व स्तम्भकार

Comments

Popular posts from this blog

हैदराबाद में बोर्ड का कार्यक्रम व मौलाना सलमान नदवी विवाद - आखिर मसले का हल क्या ?

इंजीनियर अफ्फान नोमानी हैदराबाद में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन 11 फरवरी 2018 ,रविवार को सफलतापूर्वक  हुआ । 10 व 11 फरवरी को बोर्ड के सदस्यों के बीच अहम बैठक हुई जिसमें तीन तलाक व बाबरी मस्जिद विषय पर सर्वसम्मति से अहम फैसले किए गए जिसमें बाबरी मस्जिद पर दिए बयान से घिरे मौलाना सलमान नदवी का बोर्ड की सदस्यता से निरस्त   करने का फैसला भी इसी कड़ी का अहम हिस्सा रहा। लेकिन मौलाना सलमान नदवी का बोर्ड से सदस्यता निरस्त करने के बाद मदरसों व सोशल मीडिया पर  मुस्लिम हल्कों में जो आपसी मतभेद व खाई बढ़ती हुई दिखाई दे रही है वो मुस्लिम समाज व मुस्लिम संगठनों को इस पर गौर से विचार विमर्श जरूर करना चाहिए कि आखिर आपसी एकता व एकजुटता को कायम कैसे रखा जाए।    मौलाना सलमान नदवी का श्री श्री रवि शंकर से मुलाकात के बाद बोर्ड पर बढ़ते दबाव के मद्देनजर बोर्ड की चार सदस्यीय टीम ( मौलाना राबेए हसनी नदवी, मौलाना वली रहमानी,  मौलाना मौलाना खालीद सैफुल्लाह रहमानी  व मौलाना अरशद मदनी ) का गठन हुआ जिनके परिणामस्वरूप मौलाना सलमान न...

शिक्षा दिवस पर विशेष:- काश: मौलाना अबुल कलाम आज़ाद आज होते ?

अफ्फान नोमानी आज हम देश के उस मशहूर शख्सियत को याद करने जा रहे है जिसके जन्मदिन पर पुरा भारत शिक्षा दिवस के रुप में मनाते हैं । और वह शख्स आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री और मशहूर शिक्षाविद्ध मौलाना अबुल कलाम आज़ाद है जिसका का जन्म 11 नवंबर सन् 1888 को विश्व के मशहूर पवित्र धर्म स्थल मक्का में हुआ था।  मौलाना आजाद के शख्सियत को शब्दों व वाक्यों में परिभाषित करना ऐसा है जैसे किसी समुद्र की घेराबंदी करना । विद्वान, राजनीतिज्ञ, पत्रकार, वक्ता , दर्शनशास्त्री,  इस्लामी स्कालर व  रहनुमाअ,जैसे प्रतिष्ठित शब्दों में भी कैद नहीं किया जा सकता। मौलाना आजाद को न सिर्फ आजादी की लड़ाई में एक योद्धा के रुप में या आजादी के बाद सिर्फ़ शिक्षा मंत्री के रुप देखा जा सकता है बल्कि मौलाना आजाद की शख्सियत को जिन्दगी के हर पहलू में उसके किरदार को याद किया जा सकता है।  हकीकत तो यह है कि मौलाना आजाद के इल्म व प्रतिभा का फायदा महात्मा गांधी, नेहरू व पटेल ने उठाया लेकिन मुसलमानों ने उनकी प्रतिभा को पहचाना ही नहीं ओर उनको  कांग्रेस के नेता के रूप में देखते रहे। अभी हाल ही में मौलान...

कोरेगांव : सन् 1857 में महार, मराठा व मुस्लिम ने ब्रिटिश के खिलाफ एक साथ लड़ाई लड़ी

अमरेश मिश्रा / अफ्फान नोमानी एक इतिहासकार के रूप में, मैंने हमेशा कोरेगांव के लड़ाई का जश्न एक समर्थक औपनिवेशिक मामले के रूप में पाया। फिर भी, मैं घटना को एक उत्सव मनाने के लिए दलित कार्यकर्ताओं को दोष देने में सक्षम नहीं हूं। तीसरे एंग्लो-मराठा युद्ध के दौरान, 1 जनवरी 1818 को वास्तव में क्या हुआ था, इसको लेकर एक अच्छे पढ़ें-लिखे जानकार व्यक्ति भी अनजान हैं। तीसरे एंग्लो-मराठा युद्ध दो चरम सीमाएं हैं - एक है जो कोरेगांव को पेशवाओं के खिलाफ 'महार वीरता ' की पुष्टि के रूप में देखता है। और दूसरा जो 'पेशवा वीरता' की कहानियों पर आधारित है जिसमें मराठों की सेना के 28,000 सैनिक ब्रिटिशों की लड़ाई में मारे गए थे! क्या आप संभाजी भिडे और एकबोटे के बारे में जानते हैं? आरएसएस-बीजेपी के दो लोगों, संभाजी भिडे और एकबोटे की भूमिका को अगर आप जानेंगे तो काफी आश्चर्यचकित होगा, जो अभी सबके सामने जगजाहिर हुआ है। भूतपूर्व में हुए विभिन्न समारोह में भिडे और एकबोटे दलित हितैषी दिखने व सम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए ब्राह्मण व मुस्लिमों के खिलाफ नफरत की बाज़ार गर्म किया कर...