Skip to main content

कोरेगांव : सन् 1857 में महार, मराठा व मुस्लिम ने ब्रिटिश के खिलाफ एक साथ लड़ाई लड़ी

अमरेश मिश्रा / अफ्फान नोमानी
एक इतिहासकार के रूप में, मैंने हमेशा कोरेगांव के लड़ाई का जश्न एक समर्थक औपनिवेशिक मामले के रूप में पाया।
फिर भी, मैं घटना को एक उत्सव मनाने के लिए दलित कार्यकर्ताओं को दोष देने में सक्षम नहीं हूं।
तीसरे एंग्लो-मराठा युद्ध के दौरान, 1 जनवरी 1818 को वास्तव में क्या हुआ था, इसको लेकर एक अच्छे पढ़ें-लिखे जानकार व्यक्ति भी अनजान हैं।
तीसरे एंग्लो-मराठा युद्ध

दो चरम सीमाएं हैं - एक है जो कोरेगांव को पेशवाओं के खिलाफ 'महार वीरता ' की पुष्टि के रूप में देखता है। और दूसरा जो 'पेशवा वीरता' की कहानियों पर आधारित है जिसमें मराठों की सेना के 28,000 सैनिक ब्रिटिशों की लड़ाई में मारे गए थे!
क्या आप संभाजी भिडे और एकबोटे के बारे में जानते हैं?
आरएसएस-बीजेपी के दो लोगों, संभाजी भिडे और एकबोटे की भूमिका को अगर आप जानेंगे तो काफी आश्चर्यचकित होगा, जो अभी सबके सामने जगजाहिर हुआ है।
भूतपूर्व में हुए विभिन्न समारोह में भिडे और एकबोटे दलित हितैषी दिखने व सम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए ब्राह्मण व मुस्लिमों के खिलाफ नफरत की बाज़ार गर्म किया करते थे लेकिन वर्तमान में अचानक दलित विरोधी हो गए हैं।
2014 के चुनावों के दौरान, मोदी सांगली गए और भिडे के पैरों को छुआ!
असल में दलित Vs ब्राह्मण या दलित Vs मराठा लड़ाई मराठा इतिहास की पैदाइश नहीं हैं ।
बल्कि आरएसएस को दलित Vs मराठा-ऊपरी जाति संघर्ष के लिए कोरेगांव को एक उपजाऊ जमीन के रूप में देखा जाता है, जिससे एक दूसरे के खिलाफ दोनों पक्षों के मतभेद से पुरा लाभ संघ को मिल सकता है।
कोरेगांव की लड़ाई
1 जनवरी 1818 में कोरेगांव की लड़ाई ब्रिटिश जीत नहीं थी।
अंग्रेजों के पास महार, मंगेश, राजपूत, मुस्लिम, यहूदी और मराठा थे जो उनके लिए लड़ते थे जबकि पेशवा सेना में मुस्लिम अरब, उत्तर भारतीय क्षेत्र, मराठा, मंगेश और महार थे!
800 से अधिक ब्रिटिश-कंपनी के सैनिकों में से 275 लोग मारे गए तथा अन्य घायल हो गए या लापता हो गए। मृतकों में दो अधिकारी - सहायक-सर्जन विंगेट और लेफ्टिनेंट चाइस्कोल शामिल थे जिसे बाद में पेशवा के मुस्लिम अरब सैनिकों द्वारा मारा गया था।
ब्रिटिश पक्ष के पैदल सैनिकों में से 50 लोग मारे गए और 105 घायल हुए। तोपखाने में 12 लोग मारे गए थे और 8 घायल हुए थे। भारतीय मूल के मृत ब्रिटिश- सैनिकों में 22 महार, 16 मराठा, 8 राजपूत, 2 मुस्लिम और 1-2 यहूदी शामिल थे।
यानी लगभग 1/4 वा हिस्सा ब्रिटिश सेना का सफाया हुआ था।
ब्रिटिश अनुमानों के अनुसार 1800 भारतीय-पेशवा में से तीन या चार सौ की मौत हुई थी ....
अन्ततः बॉम्बे प्रेसीडेंसी के उच्च रैंकिंग ब्रिटिश अधिकारी, मौनस्टुआर्ट एल्फिन्स्टन ने कहा- " कोरेगांव - पेशवा के लिए एक जीत!
ब्रिटिश चक्रव्यूह
कोरेगांव को जीवन के मुकाबले अधिक बड़ा बनाना मराठों को विभाजित करने के लिए ब्रिटिश चाल था - एकमात्र बल जो टिपू सुल्तान और मुगलों के बाद अंग्रेजों के लिए एक चुनौती के रूप में खड़ा था।
लेकिन ब्रिटिश सफल नहीं हुए। सन् 1857 में महार व मराठा ने ब्रिटिश के खिलाफ एक साथ लड़ाई लड़ी।
कोल्हापुर में 27 वें बॉम्बे नेटिव इन्फैंट्री का ब्रिटिश-विरोधी विद्रोह, और बेल्लगाम और धारवाड़ में 28 वें 29 वें बॉम्बे नेशनल इन्फैंट्री की ब्रिटिश-विरोधी विद्रोह का नेतृत्व महार, मंगेश और अवध के हिन्दुस्तानी सैनिकों ने किया।
सन् 15 अगस्त 1857 में बम्बई का आजाद मैदान गवाह है कि मराठा के साथ महार जाति ने भी कन्धे से कन्धा मिला कर ब्रिटिश के खिलाफ विद्रोह किया जिसमें निम्न जाति के मराठी मंगल गदिया व हिन्दुस्तानी मुसलमान सेय्यद हुसैन का बहुत बड़ा योगदान रहा ।
कोरेगांव और महत्वपूर्ण तब हो गया जब अंबेडकर ने 1 जनवरी 1927 को दौरा किया। तब से, कुछ स्थानीय तत्वों ने इस 'घटना' को जश्न के रूप में मनाना शुरू कर दिया ।
मैनें 2008 में कोरेगांव में आयोजित एक समारोह में भाग लिया। एक इतिहासकार के रुप में मैनें सच बोला । मैनें पेशवा सैनिकों की तारीफ़ भी किया लेकिन दलित संगठनों ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताया।
वर्तमान में हुए उपद्रव के लिए हिन्दूत्ववादी
तत्व जिम्मेदार है। जिन्होंने एक साजिश के तहत दलितों पर हमला किया। ये हिन्दूत्ववादी ब्रिटिश एजेंडों के बेटे हैं।
ये केवल एक हिन्दुत्वा प्लान के मुताबिक दलित-विरोधी हिन्सा का माहौल बनाना चाहते हैं। और 2019 चुनाव को ध्यान में रखते हुए जाति-द्वन्द्व को सम्प्रदायिक-द्वन्द्व बनाना चाहते हैं।
सही सोच रखने वाले ऊपरी जाति के सभी व्यक्तियों को यह बात ध्यान में रखना चाहिए कि हिंदुत्ववादियों को पेशवाओं के प्रति कोई हमदर्दी नहीं है। नाना साहिब, बाजीराव द्वितीय के दत्तक पुत्र, कानपुर में 1857 का नेतृत्व किया। एक मुख्य मुस्लिम घुड़सवार उसके लिए लड़े।
मशहूर इतिहासकार अमरेश मिश्रा के अंग्रेजी लेख का हिंदी अनुवाद हैदराबाद स्थित उसमानिया यूनिवर्सिटी से दर्शनशात्र मे एम.फील कर रहे रिसर्च स्कॉलर व स्तम्भकार इंजीनियर अफ्फान नोमानी ने किया है .

Comments

Popular posts from this blog

कॉम्प्रिहेंसिव फिजिकल साइंस किताब एसएससी टॉपर छात्रों की पहली पसंद

फरवरी 2019 में शाहीन  एजुकेशनल एन्ड रिसर्च फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित रिसर्च स्कालर इंजीनियर अफ्फान नोमानी की मशहूर किताब " कॉम्प्रिहेंसिव फिजिकल साइंस "  दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए पहली पसंद बना हुआ है।  बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन तेलंगाना  स्टेट  द्वारा आयोजित  एसएससी के परीक्षा में औसतन 9.8 GPA व साइंस में 10 GPA  लाकर सीपएच स्कूल टॉपर बनी तसलीम फातिमा   कहती है कि " कॉम्प्रिहेंसिव फिजिकल साइंस किताब की सबसे अच्छी खूबसूरती यह है कि प्रत्येक अध्याय ( chapter ) के कनसेप्ट  को डाइग्राम के साथ गहराई से विश्लेषण किया है। इस किताब की सबसे रोचक तथ्य यह है कि सभी कनसेप्ट  व एक्टिविटि  को अलग अलग कर स्पष्ट रूप से वर्णन ( Explain ) किया है। इस किताब की सबसे बड़ी खुशुसियत यह है कि  रट कर पढ़ने के बजाय  स्पष्ट एक्टिविटि व सही कनसेप्ट को प्रमुखता से वर्णन किया है जो अन्य पाठ्यपुस्तकों ( Textbook ) से  कॉम्प्रिहेंसिव फिजिकल साइंस किताब को अलग करता है". एन आर साइंस सेंटर की टॉपर आयशा ( 9.2 GPA )  कहती है कि " कॉम्प्रिह...

स्टीफन हॉकिंग का निधन विश्व विज्ञान का बड़ा नुकसान :- इंजीनियर अफ्फान नोमानी

मैनें पहली बार 2009 में विख्यात ब्रिटिश भौतिकविद् और कॉस्मोलॉजिस्ट स्टीफन हॉकिंग का नाम अपने विज्ञान शिक्षक से दशम वर्ग में सुना था । सन् 2010 में आईएससी के दौरान स्टीफन हॉकिंग की मशहूर किताब 'अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम' पढ़ने का अवसर मिला। उस समय किताब में मौजूद सिद्धांत को समझना मेरे लिए आसान नहीं था लेकिन बी.टेक के दौरान दोबारा पढ़ा तो बहुत बातें समझ में आने लगी जिससे मैं काफी प्रभावित हुआ और ब्रह्मांडीय रहस्य को जानने में रूचि बढ़ने लगी।  ब्रह्मांड के रहस्यों पर उनकी किताब 'अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम' काफी चर्चित हुई थी. इस किताब में उन्होंने बिग बैंग सिद्धांत, ब्लैक होल, प्रकाश शंकु और ब्रह्मांड के विकास के बारे में नई खोजों का दावा कर दुनिया भर में तहलका मचा दिया था. शायद यही वजह रही है कि धार्मिक मतभेद के बावजूद स्टीफन हॉकिंग हमारे पसंदीदा वैज्ञानिकों में से एक रहे। मोटर न्युरोन बीमारी से पीड़ित ( जिसमें शरीर काम करना बंद कर देता है ) होने के बावजूद अपने अद्भुत विचार : " ऊपर सितारों की तरफ देखो अपने पैरों के नीचे नहीं। जो देखते हो उसका मतलब जानने की कोशिश ...

हैदराबाद में बोर्ड का कार्यक्रम व मौलाना सलमान नदवी विवाद - आखिर मसले का हल क्या ?

इंजीनियर अफ्फान नोमानी हैदराबाद में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन 11 फरवरी 2018 ,रविवार को सफलतापूर्वक  हुआ । 10 व 11 फरवरी को बोर्ड के सदस्यों के बीच अहम बैठक हुई जिसमें तीन तलाक व बाबरी मस्जिद विषय पर सर्वसम्मति से अहम फैसले किए गए जिसमें बाबरी मस्जिद पर दिए बयान से घिरे मौलाना सलमान नदवी का बोर्ड की सदस्यता से निरस्त   करने का फैसला भी इसी कड़ी का अहम हिस्सा रहा। लेकिन मौलाना सलमान नदवी का बोर्ड से सदस्यता निरस्त करने के बाद मदरसों व सोशल मीडिया पर  मुस्लिम हल्कों में जो आपसी मतभेद व खाई बढ़ती हुई दिखाई दे रही है वो मुस्लिम समाज व मुस्लिम संगठनों को इस पर गौर से विचार विमर्श जरूर करना चाहिए कि आखिर आपसी एकता व एकजुटता को कायम कैसे रखा जाए।    मौलाना सलमान नदवी का श्री श्री रवि शंकर से मुलाकात के बाद बोर्ड पर बढ़ते दबाव के मद्देनजर बोर्ड की चार सदस्यीय टीम ( मौलाना राबेए हसनी नदवी, मौलाना वली रहमानी,  मौलाना मौलाना खालीद सैफुल्लाह रहमानी  व मौलाना अरशद मदनी ) का गठन हुआ जिनके परिणामस्वरूप मौलाना सलमान न...