Skip to main content

हम से है मुल्क, मुल्क से है हम


सर्वोच्च इस्लामी शिक्षण संस्थान दारुल उलुम देवबंद , जमीयत अहले हदिस और बरेली, अजमेर के सभी मुस्लिम
संगठन व विभिन्न धर्मगुरुओं  के अपील को मुस्लिम समाज ने दिल से स्वागत किया और आज (शुक्रवार) को
मुल्क के मुसलमानों ने जुमा की नमाज  अपने -अपने घरों में अदा किया।
कोरोना वायरस ने पुरे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया है ऐसे में सावधानी बरतना अतिआवश्यक है।
भारत में  लॉकडाउन एक सही कदम है। इस पर  सभी भारतीयों का एकमत  राय है। जिसका  विश्व स्वास्थ्य
संगठन ( डब्लूएचओ ) ने भी सराहना किया है। लॉकडाउन होने से परिणाम बेहतर आने की सकेंत मिल रहे हैं।
 कई देशों में देर से हुए लॉकडाउन से बुरे परिणाम आए। कहीं न कहीं यह चुक भारत से भी हुआ है।
भारत के लिए सबसे बड़ी परेशानी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली है जहाँ 84,000 भारतीयों पर  1 आइसोलेशन बेड है,
36,000 भारतीयों पर  सिर्फ 1 क्वारेन्टाइन बेड जबकि 11,600 भारतीयों पर सिर्फ 1 डाक्टर है।
ऐसे में भारत के लिए मेडिकल स्तर पर कोरोना से लड़ना मुश्किल है। आज के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक
भारत में कोरोना से जुड़े 724 केस सामने आ चुके है जिसमें 17 लोग अब तक जान गवा चुके हैं।
विश्व स्तर पर 53,1860 केस सामने आया है जिसमें 24,057 लोग अब तक इस कोरोना वायरस से जान गवा चुके हैं।
दुनिया में  इस बीमारी से निजात पाने के लिए कोई दवाई व टिका नहीं है, ऐसे मे इस महामारी से कैसे लड़ा जाए
इस पर दुनिया में वायरस का सबसे बड़ा डाक्टर डॉक्टर एंथनी फाउची बताते है कि फिलहाल कोरोना का एक
 ही तोड़ है -एकान्तवास। यानी आप  घरों में रहे अकेले। परिवार के साथ घरों में रहे सावधानी के साथ।
इसलिए भारत सरकार ने लॉकडाउन कर दिया है लेकिन जो सबसे बड़ी परेशानी आ रही है वो है गरीब व मजदूर
तबक़े के लोग जिसका आर्थिक स्तर पर बुरा हाल है। लाखों मजदूर देश के विभिन्न राज्यों में फसे हुए , खाने- पीने
का बड़ा  संकट है। सरकार को  इस पर तुरंत कुछ उपाय करना चाहिए वरना ये लोग भुख से मर जाएंगे। यह बात
मैं बहुत जिम्मेदारी से इसलिए भी लिख रहा हूँ कि मेरी खुद विभिन्न राज्यों में फसे लोगों से बातचीत हुई है। दुसरी
तरफ पुलिस द्वारा अनावश्यक रूप से खाद्य सामग्री ले जाते लोगों  पर अन्धाधुन्ध पिटाई से बुरी तरह से जख्मी व
मरने की खबर प्रकाश में आया है। अनावश्यक रुप से समुह बनाकर निकले लोगों
पर सख्ती जरूरी है लेकिन अन्धाधुन्ध पिटाई सही नहीं है। क्योंकि हमारा मकसद लोगों को बचाना है क्योंकि
हम से है मुल्क, मुल्क से है हम । सरकार को इस पर भी पुलिस को सही दिशा निर्देश देने की जरूरत है।
जबकि लोगों को चाहिए कि वो लॉकडाउन के नियम कानून का सही से पालन करें।  विश्व स्वास्थ्य संगठन
( डब्लूएचओ ) द्वारानिर्देशित नियमों को घरों में पालन करें। कम से कम हमें हर 20 मिनट में हाथ साफ करते
रहना चाहिए, एक मिटर की दूरी बनाए रखना चाहिए, छिकते वक्त रुमाल का इस्तेमाल करें, आसपास सफाई
का ख्याल रखें और कम से कम  प्रतिदिन गर्म पानी  का इस्तेमाल जरूर करें , इसे चिकित्सा विशेषज्ञ ने जरूरी
बताया है क्योंकि वायरस को मारने में गर्म पानी का उपयोग बहुत अहम है।
हमें नियमों का पालन करते रहना चाहिए। हौसला रखिये, हो सकता है कि कोरोना की त्रासदी कुछ दिनों में
खत्म हो जैसा कि नोबेल पुरस्कार से सम्मानित और स्टेनफोर्ड बायोफिजिसिस्ट माइकेल लेविट ने लॉस एंजेल्स
टाइम्स  से बातचीत में कहा है।

Comments

Popular posts from this blog

कॉम्प्रिहेंसिव फिजिकल साइंस किताब एसएससी टॉपर छात्रों की पहली पसंद

फरवरी 2019 में शाहीन  एजुकेशनल एन्ड रिसर्च फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित रिसर्च स्कालर इंजीनियर अफ्फान नोमानी की मशहूर किताब " कॉम्प्रिहेंसिव फिजिकल साइंस "  दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए पहली पसंद बना हुआ है।  बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन तेलंगाना  स्टेट  द्वारा आयोजित  एसएससी के परीक्षा में औसतन 9.8 GPA व साइंस में 10 GPA  लाकर सीपएच स्कूल टॉपर बनी तसलीम फातिमा   कहती है कि " कॉम्प्रिहेंसिव फिजिकल साइंस किताब की सबसे अच्छी खूबसूरती यह है कि प्रत्येक अध्याय ( chapter ) के कनसेप्ट  को डाइग्राम के साथ गहराई से विश्लेषण किया है। इस किताब की सबसे रोचक तथ्य यह है कि सभी कनसेप्ट  व एक्टिविटि  को अलग अलग कर स्पष्ट रूप से वर्णन ( Explain ) किया है। इस किताब की सबसे बड़ी खुशुसियत यह है कि  रट कर पढ़ने के बजाय  स्पष्ट एक्टिविटि व सही कनसेप्ट को प्रमुखता से वर्णन किया है जो अन्य पाठ्यपुस्तकों ( Textbook ) से  कॉम्प्रिहेंसिव फिजिकल साइंस किताब को अलग करता है". एन आर साइंस सेंटर की टॉपर आयशा ( 9.2 GPA )  कहती है कि " कॉम्प्रिह...

स्टीफन हॉकिंग का निधन विश्व विज्ञान का बड़ा नुकसान :- इंजीनियर अफ्फान नोमानी

मैनें पहली बार 2009 में विख्यात ब्रिटिश भौतिकविद् और कॉस्मोलॉजिस्ट स्टीफन हॉकिंग का नाम अपने विज्ञान शिक्षक से दशम वर्ग में सुना था । सन् 2010 में आईएससी के दौरान स्टीफन हॉकिंग की मशहूर किताब 'अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम' पढ़ने का अवसर मिला। उस समय किताब में मौजूद सिद्धांत को समझना मेरे लिए आसान नहीं था लेकिन बी.टेक के दौरान दोबारा पढ़ा तो बहुत बातें समझ में आने लगी जिससे मैं काफी प्रभावित हुआ और ब्रह्मांडीय रहस्य को जानने में रूचि बढ़ने लगी।  ब्रह्मांड के रहस्यों पर उनकी किताब 'अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम' काफी चर्चित हुई थी. इस किताब में उन्होंने बिग बैंग सिद्धांत, ब्लैक होल, प्रकाश शंकु और ब्रह्मांड के विकास के बारे में नई खोजों का दावा कर दुनिया भर में तहलका मचा दिया था. शायद यही वजह रही है कि धार्मिक मतभेद के बावजूद स्टीफन हॉकिंग हमारे पसंदीदा वैज्ञानिकों में से एक रहे। मोटर न्युरोन बीमारी से पीड़ित ( जिसमें शरीर काम करना बंद कर देता है ) होने के बावजूद अपने अद्भुत विचार : " ऊपर सितारों की तरफ देखो अपने पैरों के नीचे नहीं। जो देखते हो उसका मतलब जानने की कोशिश ...

हैदराबाद में बोर्ड का कार्यक्रम व मौलाना सलमान नदवी विवाद - आखिर मसले का हल क्या ?

इंजीनियर अफ्फान नोमानी हैदराबाद में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन 11 फरवरी 2018 ,रविवार को सफलतापूर्वक  हुआ । 10 व 11 फरवरी को बोर्ड के सदस्यों के बीच अहम बैठक हुई जिसमें तीन तलाक व बाबरी मस्जिद विषय पर सर्वसम्मति से अहम फैसले किए गए जिसमें बाबरी मस्जिद पर दिए बयान से घिरे मौलाना सलमान नदवी का बोर्ड की सदस्यता से निरस्त   करने का फैसला भी इसी कड़ी का अहम हिस्सा रहा। लेकिन मौलाना सलमान नदवी का बोर्ड से सदस्यता निरस्त करने के बाद मदरसों व सोशल मीडिया पर  मुस्लिम हल्कों में जो आपसी मतभेद व खाई बढ़ती हुई दिखाई दे रही है वो मुस्लिम समाज व मुस्लिम संगठनों को इस पर गौर से विचार विमर्श जरूर करना चाहिए कि आखिर आपसी एकता व एकजुटता को कायम कैसे रखा जाए।    मौलाना सलमान नदवी का श्री श्री रवि शंकर से मुलाकात के बाद बोर्ड पर बढ़ते दबाव के मद्देनजर बोर्ड की चार सदस्यीय टीम ( मौलाना राबेए हसनी नदवी, मौलाना वली रहमानी,  मौलाना मौलाना खालीद सैफुल्लाह रहमानी  व मौलाना अरशद मदनी ) का गठन हुआ जिनके परिणामस्वरूप मौलाना सलमान न...