Skip to main content

भारतीय विज्ञान पर भारी अंधविश्वास

अफ्फान नोमानी 
 मशहूर वैज्ञानिक ,भुतपूर्व  राष्ट्रपति व मिसाइल मेन  डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम व भारतीय विज्ञान अनुसंधान परिषद से संबद्ध वैज्ञानिक व मशहूर शायर गौहर रज़ा ने विज्ञान के छेत्र में जो मिसाल कायम की है वो अद्भुत है . धार्मिक दृष्टिकोण से कई मामलों में मेरा  इन दोनों से मतभेद रहा है लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मैं इन दोनों से काफी प्रेरित हुआ हूँ . धार्मिक अंधविश्वास व वैज्ञानिक क्रियाकलापो पर गौहर रज़ा का निष्पक्ष सोच व बेबाक़ी का हम सभी विज्ञान व प्रौद्योगिकी  से ताल्लुक रखने वाले लोग कायल है . शायद यही वजह था कि हम सभी उस समय भी गौहर रजा के साथ खड़े थे जब कुछ मीडिया चैनलों ने रजा को ' देशद्रोह ' का ठप्पा लगा दिया था। 
मैंने एक अंग्रेजी अख़बार हंस इंडिया  में गौहर रज़ा व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से सम्बंधित मीडिया की निष्पक्षता व खबर विश्लेषण पर आधारित कई महत्वपूर्ण  बिंदुओ पर रौशनी डालने की कोशिश की थी . इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बैठे दक्षिणपंथी संपादक के लिए गौहर रज़ा शुरू से आँखों में चूभ रहे थे जिनकी वजह   बाबाओ व मठाधीशों  का नेताओ व  दक्षिणपंथी संपादक के घालमेल व अन्धविश्वास पर खुलकर लिखना था ।
गौहर रज़ा ने अपने एक आलेख में तो यहाँ तक लिख दिया कि  " मेरे जैसे वैज्ञानिक के लिए शर्म की बात है कि वैज्ञानिकों का सबसे बड़ा सम्मेलन ' विज्ञान कांग्रेस ' अब धार्मिक बन्दनाओ से शुरू होने लगा है। प्रक्षेपण से पहले वैज्ञानिक तिरुपति के मन्दिर में माथा टेकने जाने लगे हैं। प्रयोगशालाओं में भजन- कीर्तन  होने लगे हैं। यह अद्भुत हरकतें, कहीं परम्परा, और कहीं संस्कृति   के नाम पर हो रही हैं। मगर इन चीजों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या अब हमारा विज्ञान अंधविश्वास  के साये में किया जाएगा ? एक वैज्ञानिक ने तो यहाँ तक कह दिया कि यह पूजा - पाठ इसरो की परम्परा है। अगर यह  परम्परा है तो क्या इसकी शुरुआत विक्रम साराभाइ ने की थी जो पारसी थे ?  या सतीश धवन ने जो पंजाबी  थे ?  "
भारत में विज्ञान व अन्धविश्वास  पर रजा ने जो चिंता  व्यक्त की है वह बिलकुल सही है। भारतीय विज्ञान पर भारी अंधविश्वास चिंता का विषय है ।  मैं जिस शिक्षण संस्थानों से  इंजीनियरिंग  की  डिग्री प्राप्त किया हूँ  वहाँ भी टेकेनिकल लैब की शुरुआत के पहले हिन्दू पूजा- पद्धति  के आधार पर शुभारंभ किया जाता रहा है, और यह हालात विज्ञान व प्रौद्योगिकी  पर आधारित देश के हर बड़े - बड़े शिक्षण संस्थानों की है। 
अगर शिक्षण संस्थानों में कार्यरत सभी धर्म के लोग ऐसे ही अपने - अपने अनुसार कार्य करना शुरू कर दें तो विज्ञान कहाँ रह पाएगा ?
सन् 1958 में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के नेतृत्व में हमारा देश पहला देश बना जिसने ' विज्ञान नीति प्रस्ताव ( एस पी आर ) ' पारित किया। और सबसे बड़ी बात यह थी कि किसी भी नेताओं ने इसके खिलाफ  कुछ नहीं बोला। पुरा देश एकमत था कि देश के निर्माण का आधार, आधुनिक विज्ञान और  तकनीकी होगी । 
प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के शासनकाल में हमारे देश ने विज्ञान और  तकनीकी के छेत्र में कई मिसालें कायम की है। लेकिन आज तो इसके विपरीत प्रतीत होता है । देश के नेताओं की दिलचस्पी शिक्षा, विज्ञान व प्रौद्योगिकी  से ज्यादा मन्दिर व मस्जिदों में है। ऐसा लगता है जैसे देश के राजनेता और कई वैज्ञानिक भी, एक दूसरे से ज्यादा इन बाबाओ व मठाधीशों के करीब है।
बहुत अर्से बाद 23 सितंबर 2014 में हमारे देश  ने 450 करोड़ रुपये के लागत से मंगल   अभियान का सफल प्रक्षेपण किया था  जिसे पुरे दुनिया ने सराहा लेकिन दुर्भाग्य की बात यह  है कि हमारे ही देश के कुछ दकियानूसी सोच रखने वाले ने ये सवाल खड़े कर दिए कि क्या हमें इतने लागत से शोध पर पैसे बर्बाद करने चाहिए  ? हा लेकिन रजा जैसे कुछ और  साहसिक स्कॉलर   ने जल्द ही जबाव दे दिया था  कि "  हमें ये नहीं मालूम कि  इससे ज्यादा तो किसी एक बाबा का  बैंक बैलेस हैं। निर्मल बाबा, रामदेव बाबा, रवि शंकर व आसाराम ...... ये सब इससे ज्यादा की सम्पत्ति के मालिक हैं। जिन्होंने अन्धविश्वास के सिवा कुछ नहीं दिया . "
और यह सही बात है कि दरगाहों, गिरिजाघरो, गुरुद्वारो , मठों पर इतना चढ़ावा तो कुछ महीनों में जमा हो जाता है । 
अगर हम आकड़ों पर गौर करें तो भारत सरकार विज्ञान व तकनीकी  पर 419 बीलियन रुपये खर्च करती है जिसमें  रक्षा , भूगोलीय विज्ञान, ऊर्जा,  अंतरिक्ष  शोध व एटोमिक ऊर्जा सभी शामिल है। 
जबकि धार्मिक क्रियाकलापों पर इससे कई गुणा ज्यादा खर्च करती है। उदाहरण के तौर पर इलाहाबाद के महाकुंभ  मेला में अकेले केन्द्रीय सरकार 10 बीलियन तो राज्य सरकार 800 मिलियन खर्च करती है। देश के कई मन्दिरो के पुजारी को केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से मासिक वेतन मिलता है। 
वैष्णो  देवी मंदिर  की सलाना आय लगभग 380 करोड़ रुपये है,  शिर्डी   साई बाबा मंदिर में 400 करोड़ रुपये का चढ़ावा हर साल आता है। सन्  2015 के आकड़े बताते हैं कि तिरुपति बालाजी मंदिर  में करीब 832 करोड़ रुपये का सोना और दुसरा दान चढ़ाया गया। 

देश में ऐसे और छोटे- बड़े मंदिर व दरगाह है जहाँ के चढ़ावे  की गिनती नहीं की जाती है। कुल मिलाकर हमारा देश विज्ञान व  तकनीकी से ज्यादा धार्मिक क्रियाकलापों से जुड़ा हुआ है। सवाल यह है कि हम यह सम्पत्ति विज्ञान की उन्नति पर खर्च करेंगे या  बाबाओ व अंधविश्वास  पर ? 

( लेखक अफ्फान नोमानी , रिसर्च स्कॉलर  व स्तम्भकार है )
affannomani02@gmail.com
9032434375

Comments

Popular posts from this blog

कॉम्प्रिहेंसिव फिजिकल साइंस किताब एसएससी टॉपर छात्रों की पहली पसंद

फरवरी 2019 में शाहीन  एजुकेशनल एन्ड रिसर्च फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित रिसर्च स्कालर इंजीनियर अफ्फान नोमानी की मशहूर किताब " कॉम्प्रिहेंसिव फिजिकल साइंस "  दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए पहली पसंद बना हुआ है।  बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन तेलंगाना  स्टेट  द्वारा आयोजित  एसएससी के परीक्षा में औसतन 9.8 GPA व साइंस में 10 GPA  लाकर सीपएच स्कूल टॉपर बनी तसलीम फातिमा   कहती है कि " कॉम्प्रिहेंसिव फिजिकल साइंस किताब की सबसे अच्छी खूबसूरती यह है कि प्रत्येक अध्याय ( chapter ) के कनसेप्ट  को डाइग्राम के साथ गहराई से विश्लेषण किया है। इस किताब की सबसे रोचक तथ्य यह है कि सभी कनसेप्ट  व एक्टिविटि  को अलग अलग कर स्पष्ट रूप से वर्णन ( Explain ) किया है। इस किताब की सबसे बड़ी खुशुसियत यह है कि  रट कर पढ़ने के बजाय  स्पष्ट एक्टिविटि व सही कनसेप्ट को प्रमुखता से वर्णन किया है जो अन्य पाठ्यपुस्तकों ( Textbook ) से  कॉम्प्रिहेंसिव फिजिकल साइंस किताब को अलग करता है". एन आर साइंस सेंटर की टॉपर आयशा ( 9.2 GPA )  कहती है कि " कॉम्प्रिह...

स्टीफन हॉकिंग का निधन विश्व विज्ञान का बड़ा नुकसान :- इंजीनियर अफ्फान नोमानी

मैनें पहली बार 2009 में विख्यात ब्रिटिश भौतिकविद् और कॉस्मोलॉजिस्ट स्टीफन हॉकिंग का नाम अपने विज्ञान शिक्षक से दशम वर्ग में सुना था । सन् 2010 में आईएससी के दौरान स्टीफन हॉकिंग की मशहूर किताब 'अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम' पढ़ने का अवसर मिला। उस समय किताब में मौजूद सिद्धांत को समझना मेरे लिए आसान नहीं था लेकिन बी.टेक के दौरान दोबारा पढ़ा तो बहुत बातें समझ में आने लगी जिससे मैं काफी प्रभावित हुआ और ब्रह्मांडीय रहस्य को जानने में रूचि बढ़ने लगी।  ब्रह्मांड के रहस्यों पर उनकी किताब 'अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम' काफी चर्चित हुई थी. इस किताब में उन्होंने बिग बैंग सिद्धांत, ब्लैक होल, प्रकाश शंकु और ब्रह्मांड के विकास के बारे में नई खोजों का दावा कर दुनिया भर में तहलका मचा दिया था. शायद यही वजह रही है कि धार्मिक मतभेद के बावजूद स्टीफन हॉकिंग हमारे पसंदीदा वैज्ञानिकों में से एक रहे। मोटर न्युरोन बीमारी से पीड़ित ( जिसमें शरीर काम करना बंद कर देता है ) होने के बावजूद अपने अद्भुत विचार : " ऊपर सितारों की तरफ देखो अपने पैरों के नीचे नहीं। जो देखते हो उसका मतलब जानने की कोशिश ...

हैदराबाद में बोर्ड का कार्यक्रम व मौलाना सलमान नदवी विवाद - आखिर मसले का हल क्या ?

इंजीनियर अफ्फान नोमानी हैदराबाद में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन 11 फरवरी 2018 ,रविवार को सफलतापूर्वक  हुआ । 10 व 11 फरवरी को बोर्ड के सदस्यों के बीच अहम बैठक हुई जिसमें तीन तलाक व बाबरी मस्जिद विषय पर सर्वसम्मति से अहम फैसले किए गए जिसमें बाबरी मस्जिद पर दिए बयान से घिरे मौलाना सलमान नदवी का बोर्ड की सदस्यता से निरस्त   करने का फैसला भी इसी कड़ी का अहम हिस्सा रहा। लेकिन मौलाना सलमान नदवी का बोर्ड से सदस्यता निरस्त करने के बाद मदरसों व सोशल मीडिया पर  मुस्लिम हल्कों में जो आपसी मतभेद व खाई बढ़ती हुई दिखाई दे रही है वो मुस्लिम समाज व मुस्लिम संगठनों को इस पर गौर से विचार विमर्श जरूर करना चाहिए कि आखिर आपसी एकता व एकजुटता को कायम कैसे रखा जाए।    मौलाना सलमान नदवी का श्री श्री रवि शंकर से मुलाकात के बाद बोर्ड पर बढ़ते दबाव के मद्देनजर बोर्ड की चार सदस्यीय टीम ( मौलाना राबेए हसनी नदवी, मौलाना वली रहमानी,  मौलाना मौलाना खालीद सैफुल्लाह रहमानी  व मौलाना अरशद मदनी ) का गठन हुआ जिनके परिणामस्वरूप मौलाना सलमान न...