Skip to main content

हामिद अंसारी जी आपने सिर्फ आधा सच बोला, पूरा सच यह है कि आज देश में ज्यादातर लोग बेचैन हैं, असुरक्षित हैं:- ध्रुव गुप्त

उपराष्ट्रपति  हामिद अंसारी की यह बात कि देश के अल्पसंख्यक मुसलमानों में बेचैनी और असुरक्षा की भावना व्याप्त है पूरी तरह गलत तो नहीं है, लेकिनउपराष्ट्रपति  पूरी तरह सच भी नहीं है। सिर्फ मुसलमान ही क्यों, देश के ज्यादातर लोग आज बेचैन और असुरक्षित हैं। कश्मीर में अल्पसंख्यक हिन्दू भी कुछ कम असुरक्षित नहीं हैं। उनमें से ज्यादातर तो पहले ही मार और भगा दिए गए थे। जो बच रहे हैं वे कितने सुरक्षित हैं, इसकी कल्पना की जा सकती है।

देश में धार्मिक कट्टरता और अंधविश्वास के खिलाफ़ लड़ते हुए जितने लोग मारे गए या मारे जा रहे हैं, क्या वे सभी मुसलमान है ? अपना अधिकार मांग रहे दलित भी मारे जा रहे हैं। देश की आधी आबादी कितनी सुरक्षित है ? देश की औरतों को बलात्कार के बाद सड़कों पर मारा जा रहा है, दहेज़ के लिए घरों में मारा जा रहा है और डायन या चोटीकटवा बताकर भीड़ द्वारा भी मारा जा रहा है। अपने देश के छोटे किसान क्या कम असुरक्षित हैं ? अभावों से जूझते और क़र्ज़ में डूबे सैकड़ों किसान हर साल आत्महत्या कर रहे हैं।
हिन्दुओं पर भी हुआ है जुल्म
देश में पुलिस ने कुछ निर्दोष मुसलमानों को आतंकी बताकर मारा या संदेह के आधार पर उनकी झूठी गिरफ्तारियां ज़रूर की है, लेकिन क्या देश में हिन्दुओं और दूसरे धर्म के मानने वालों की झूठी गिरफ्तारियां नहीं होती ? क्या हर साल सैकड़ों हिन्दू युवा भी अपराधी या नक्सली बता कर फ़र्ज़ी मुठभेड़ों में नहीं मार दिए जाते ? कुछ उन्मादी हिन्दू साधू- साध्वी-योगी देश का सांप्रदायिक माहौल ज़रूर बिगाड़ रहे हैं, लेकिन आए दिन मूर्खतापूर्ण फ़तवे ज़ारी करने और ऊटपटांग वक्तव्य देने वाले कुछ कट्टर ‘मौलवियों’ की भूमिका कुछ कम है ? धर्म और जाति से परे हटकर सोचें तो व्यवस्था और पूंजी से जुड़े मुट्ठी भर लोगों को छोड़कर ऐसे बहुत कम लोग हैं जो देश में खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
यह असुरक्षा हम सबकी साझा समस्या है जिससे सबको मिलकर ही लड़ना होगा। यह लड़ाई अगर आप धर्म और जाति को आधार बनाकर लड़ेंगे तो आप इस लड़ाई को विभाजित और कमज़ोर करेंगे। देश में हाल के वर्षों में सांप्रदायिक ताक़तें अगर मज़बूत हुई है तो इसमें बंटे, गैरज़िम्मेदार विपक्ष की सबसे बड़ी भूमिका है। देश पर उपस्थित खतरों से लड़ने के लिए आज एक समग्र और समन्वयवादी दृष्टिकोण और नेतृत्व की ज़रुरत है जो फिलहाल देश के किसी भी राजनेता या राजनीतिक दल में नहीं दिखता।
लंबे अरसे तक बड़े संवैधानिक पदों पर रहे हामिद अंसारी अगर इस देश में व्याप्त अराजकता को सिर्फ मुसलमानों की समस्या बता रहे हैं तो वस्तुतः वे देश के पांच-दस प्रतिशत सांप्रदायिक और उन्मादी लोगों के हाथ ही मज़बूत कर रहे हैं।

(लेखक पूर्व आईपीएस हैं ये उनके निजी विचार हैं)

Comments

Popular posts from this blog

कॉम्प्रिहेंसिव फिजिकल साइंस किताब एसएससी टॉपर छात्रों की पहली पसंद

फरवरी 2019 में शाहीन  एजुकेशनल एन्ड रिसर्च फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित रिसर्च स्कालर इंजीनियर अफ्फान नोमानी की मशहूर किताब " कॉम्प्रिहेंसिव फिजिकल साइंस "  दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए पहली पसंद बना हुआ है।  बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन तेलंगाना  स्टेट  द्वारा आयोजित  एसएससी के परीक्षा में औसतन 9.8 GPA व साइंस में 10 GPA  लाकर सीपएच स्कूल टॉपर बनी तसलीम फातिमा   कहती है कि " कॉम्प्रिहेंसिव फिजिकल साइंस किताब की सबसे अच्छी खूबसूरती यह है कि प्रत्येक अध्याय ( chapter ) के कनसेप्ट  को डाइग्राम के साथ गहराई से विश्लेषण किया है। इस किताब की सबसे रोचक तथ्य यह है कि सभी कनसेप्ट  व एक्टिविटि  को अलग अलग कर स्पष्ट रूप से वर्णन ( Explain ) किया है। इस किताब की सबसे बड़ी खुशुसियत यह है कि  रट कर पढ़ने के बजाय  स्पष्ट एक्टिविटि व सही कनसेप्ट को प्रमुखता से वर्णन किया है जो अन्य पाठ्यपुस्तकों ( Textbook ) से  कॉम्प्रिहेंसिव फिजिकल साइंस किताब को अलग करता है". एन आर साइंस सेंटर की टॉपर आयशा ( 9.2 GPA )  कहती है कि " कॉम्प्रिह...

स्टीफन हॉकिंग का निधन विश्व विज्ञान का बड़ा नुकसान :- इंजीनियर अफ्फान नोमानी

मैनें पहली बार 2009 में विख्यात ब्रिटिश भौतिकविद् और कॉस्मोलॉजिस्ट स्टीफन हॉकिंग का नाम अपने विज्ञान शिक्षक से दशम वर्ग में सुना था । सन् 2010 में आईएससी के दौरान स्टीफन हॉकिंग की मशहूर किताब 'अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम' पढ़ने का अवसर मिला। उस समय किताब में मौजूद सिद्धांत को समझना मेरे लिए आसान नहीं था लेकिन बी.टेक के दौरान दोबारा पढ़ा तो बहुत बातें समझ में आने लगी जिससे मैं काफी प्रभावित हुआ और ब्रह्मांडीय रहस्य को जानने में रूचि बढ़ने लगी।  ब्रह्मांड के रहस्यों पर उनकी किताब 'अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम' काफी चर्चित हुई थी. इस किताब में उन्होंने बिग बैंग सिद्धांत, ब्लैक होल, प्रकाश शंकु और ब्रह्मांड के विकास के बारे में नई खोजों का दावा कर दुनिया भर में तहलका मचा दिया था. शायद यही वजह रही है कि धार्मिक मतभेद के बावजूद स्टीफन हॉकिंग हमारे पसंदीदा वैज्ञानिकों में से एक रहे। मोटर न्युरोन बीमारी से पीड़ित ( जिसमें शरीर काम करना बंद कर देता है ) होने के बावजूद अपने अद्भुत विचार : " ऊपर सितारों की तरफ देखो अपने पैरों के नीचे नहीं। जो देखते हो उसका मतलब जानने की कोशिश ...

हैदराबाद में बोर्ड का कार्यक्रम व मौलाना सलमान नदवी विवाद - आखिर मसले का हल क्या ?

इंजीनियर अफ्फान नोमानी हैदराबाद में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन 11 फरवरी 2018 ,रविवार को सफलतापूर्वक  हुआ । 10 व 11 फरवरी को बोर्ड के सदस्यों के बीच अहम बैठक हुई जिसमें तीन तलाक व बाबरी मस्जिद विषय पर सर्वसम्मति से अहम फैसले किए गए जिसमें बाबरी मस्जिद पर दिए बयान से घिरे मौलाना सलमान नदवी का बोर्ड की सदस्यता से निरस्त   करने का फैसला भी इसी कड़ी का अहम हिस्सा रहा। लेकिन मौलाना सलमान नदवी का बोर्ड से सदस्यता निरस्त करने के बाद मदरसों व सोशल मीडिया पर  मुस्लिम हल्कों में जो आपसी मतभेद व खाई बढ़ती हुई दिखाई दे रही है वो मुस्लिम समाज व मुस्लिम संगठनों को इस पर गौर से विचार विमर्श जरूर करना चाहिए कि आखिर आपसी एकता व एकजुटता को कायम कैसे रखा जाए।    मौलाना सलमान नदवी का श्री श्री रवि शंकर से मुलाकात के बाद बोर्ड पर बढ़ते दबाव के मद्देनजर बोर्ड की चार सदस्यीय टीम ( मौलाना राबेए हसनी नदवी, मौलाना वली रहमानी,  मौलाना मौलाना खालीद सैफुल्लाह रहमानी  व मौलाना अरशद मदनी ) का गठन हुआ जिनके परिणामस्वरूप मौलाना सलमान न...