Skip to main content

अचानक चाय में तूफ़ानी क्यों ? :- अफ्फ़ान नोमानी

 


नाम तो सुना होगा पनसारे, दाभोलकर, कलबुर्गी, गौरी लंकेश, देवजी महेश्वरी ये वह नाम है जिसे लिखने बोलने की वजह से मौत के घाट उतार दिया गया था . इसी सूची में अन्य और भी नाम है. यह वही देश है जहाँ लोगों ने अपने हिसाब से अभिव्यक्ति की आज़ादी का मतलब निकाल लिया है. मतलब निकालने वालों में 90% उन पार्टी और विचारधारा के लोग है जो उन तमाम स्वतंत्र लिखने बोलने वालों की हत्या पर अपने कार्यालय में बैठ कर चाय की चुस्की ले रहे थे. अभिव्यक्ति की आज़ादी खतरे में नहीं थी. इसी देश में मेरे रिकॉर्ड में मौजूद 113 लोगों की मॉबलिंचिंग हुई. धर्म जात से जोड़कर न जाने कितनी कहानी को जोड़ा गया.  2014 के बाद देश में विभिन्न समुदाय के बीच विभिन्न संवेदनशील मुद्दों को हवा देकर नफरत का बाजार तैयार किया गया. और इस बाजार को तैयार करने में मुख्य भूमिका अदा किया गोदी मिडिया ने. जिसमें प्रमुख नाम है अर्नब गोस्वामी का. हालाँकि हम्माम में सब नंगे है. लेकिन अर्नब गोस्वामी ने पत्रकारिता के नाम पर ताबड़तोड़ चाटुकारिता कर सूची में प्रथम नाम दर्ज करने में कामयाब हो गए. 

दरअसल अर्नब गोस्वामी के लिए विचारधारा से कई ज़्यादा मतलब सत्ता पक्ष की चाटुकारिता है. जिसका कई उदाहरण उनके अपने ही टीवी शो है. यूपीए काल में विपक्षी नेताओं के साथ टीवी शो के इंटरव्यू और डिबेट है जहाँ सत्ता पक्ष से सवाल करने के बजाय विपक्षी से नोकछौक करते दिखें है. वर्त्तमान में वो वहीं कर रहें है जो पहले किया था. अब पहले से चार क़दम आगे बढ़कर कर रहें है. अर्नब के पिताजी बीजेपी नेता के रूप में खुल कर सबके सामने थे. बेटा ने वहीं पार्टी का झंडा उठाया लेकिन पत्रकारिता के आड़ में चाटुकारिता कर. आज की तारीख में इस बात को कोई झुटला नहीं सकता. अगर नहीं तो सिर्फ उसी पार्टी के छोटे से लेकर बड़े -बड़े दिग्गज नेता अर्नब के समर्थन में बयान पर बयान क्यों दे रहें ? आखिर ये रिश्ता क्या कहलाता है. अर्नब की गिरप्तारी हुई तो अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ खतरे में. और जो पिछले 5 साल से इसी लोकतंत्र के सभी चारों स्तंभ के महत्त्व को महत्वहीन बनाने का जो नंगा नाच खेला जा रहा था वो क्या था? ये अचानक चाय में तूफानी क्यों? सरकार के खिलाफ़ बोलने लिखने वालों को एक एक कर जेल में डाला जा रहा है. क्या स्वतंत्र लिखने बोलने वालों की अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है. अर्नब की गिरप्तारी अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है तो उन तमाम स्वतंत्र, लेखक, पत्रकार, कवि व सामाजिक कार्यकर्ता जो जेल में बंद है उनके लिए फिर क्या है ? जेल में बंद उन तमाम लिखने वालों के नाम पर आपकी चाय में तूफानी क्यों नहीं? जिस इंसान ने अपने स्वार्थ के लिए किसी व्यक्ति विशेष को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया वो इंसान नहीं इंसान के नाम पर कलंक है. मान लिया की अभी का ताजा मसला जिसमें अर्नब की गिरप्तारी हुई है कोर्ट में अपराधी साबित नहीं हुआ है. कोर्ट में सुनवाई होनी है. फ़िलहाल अर्नब गोस्वामी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. लेकिन पिछले कई साल से विभिन्न व्यक्ति विशेष के निजी जिंदगी को जहन्नुम बनाने का जो घटिया खेल खेल रहें थे वो क्या है ? क्या यह अपराध नहीं है? क्या एक पत्रकार का मापदंड यही है की वो अपराधी, गुंडे, मवाली की तरह चैनल पर बैठकर ओछी हरकत और असभ्य भाषा का इस्तेमाल करें. बिना सबूत और गवाह के किसी भी व्यक्ति विशेष को चिल्ला चिल्ला कर गुनाहगार साबित करने का हक़ किसने दिया. क्या अर्नब ही कोर्ट है? वो जो कहेगा वही मान लिया जायेगा? सम्पूर्ण भारतवासी इसे कैसे मान सकता है?

Comments

  1. भाई दाल में कुछ काला नही है पूरी दाल ही काली है

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

कॉम्प्रिहेंसिव फिजिकल साइंस किताब एसएससी टॉपर छात्रों की पहली पसंद

फरवरी 2019 में शाहीन  एजुकेशनल एन्ड रिसर्च फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित रिसर्च स्कालर इंजीनियर अफ्फान नोमानी की मशहूर किताब " कॉम्प्रिहेंसिव फिजिकल साइंस "  दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए पहली पसंद बना हुआ है।  बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन तेलंगाना  स्टेट  द्वारा आयोजित  एसएससी के परीक्षा में औसतन 9.8 GPA व साइंस में 10 GPA  लाकर सीपएच स्कूल टॉपर बनी तसलीम फातिमा   कहती है कि " कॉम्प्रिहेंसिव फिजिकल साइंस किताब की सबसे अच्छी खूबसूरती यह है कि प्रत्येक अध्याय ( chapter ) के कनसेप्ट  को डाइग्राम के साथ गहराई से विश्लेषण किया है। इस किताब की सबसे रोचक तथ्य यह है कि सभी कनसेप्ट  व एक्टिविटि  को अलग अलग कर स्पष्ट रूप से वर्णन ( Explain ) किया है। इस किताब की सबसे बड़ी खुशुसियत यह है कि  रट कर पढ़ने के बजाय  स्पष्ट एक्टिविटि व सही कनसेप्ट को प्रमुखता से वर्णन किया है जो अन्य पाठ्यपुस्तकों ( Textbook ) से  कॉम्प्रिहेंसिव फिजिकल साइंस किताब को अलग करता है". एन आर साइंस सेंटर की टॉपर आयशा ( 9.2 GPA )  कहती है कि " कॉम्प्रिह...

स्टीफन हॉकिंग का निधन विश्व विज्ञान का बड़ा नुकसान :- इंजीनियर अफ्फान नोमानी

मैनें पहली बार 2009 में विख्यात ब्रिटिश भौतिकविद् और कॉस्मोलॉजिस्ट स्टीफन हॉकिंग का नाम अपने विज्ञान शिक्षक से दशम वर्ग में सुना था । सन् 2010 में आईएससी के दौरान स्टीफन हॉकिंग की मशहूर किताब 'अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम' पढ़ने का अवसर मिला। उस समय किताब में मौजूद सिद्धांत को समझना मेरे लिए आसान नहीं था लेकिन बी.टेक के दौरान दोबारा पढ़ा तो बहुत बातें समझ में आने लगी जिससे मैं काफी प्रभावित हुआ और ब्रह्मांडीय रहस्य को जानने में रूचि बढ़ने लगी।  ब्रह्मांड के रहस्यों पर उनकी किताब 'अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम' काफी चर्चित हुई थी. इस किताब में उन्होंने बिग बैंग सिद्धांत, ब्लैक होल, प्रकाश शंकु और ब्रह्मांड के विकास के बारे में नई खोजों का दावा कर दुनिया भर में तहलका मचा दिया था. शायद यही वजह रही है कि धार्मिक मतभेद के बावजूद स्टीफन हॉकिंग हमारे पसंदीदा वैज्ञानिकों में से एक रहे। मोटर न्युरोन बीमारी से पीड़ित ( जिसमें शरीर काम करना बंद कर देता है ) होने के बावजूद अपने अद्भुत विचार : " ऊपर सितारों की तरफ देखो अपने पैरों के नीचे नहीं। जो देखते हो उसका मतलब जानने की कोशिश ...

हैदराबाद में बोर्ड का कार्यक्रम व मौलाना सलमान नदवी विवाद - आखिर मसले का हल क्या ?

इंजीनियर अफ्फान नोमानी हैदराबाद में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन 11 फरवरी 2018 ,रविवार को सफलतापूर्वक  हुआ । 10 व 11 फरवरी को बोर्ड के सदस्यों के बीच अहम बैठक हुई जिसमें तीन तलाक व बाबरी मस्जिद विषय पर सर्वसम्मति से अहम फैसले किए गए जिसमें बाबरी मस्जिद पर दिए बयान से घिरे मौलाना सलमान नदवी का बोर्ड की सदस्यता से निरस्त   करने का फैसला भी इसी कड़ी का अहम हिस्सा रहा। लेकिन मौलाना सलमान नदवी का बोर्ड से सदस्यता निरस्त करने के बाद मदरसों व सोशल मीडिया पर  मुस्लिम हल्कों में जो आपसी मतभेद व खाई बढ़ती हुई दिखाई दे रही है वो मुस्लिम समाज व मुस्लिम संगठनों को इस पर गौर से विचार विमर्श जरूर करना चाहिए कि आखिर आपसी एकता व एकजुटता को कायम कैसे रखा जाए।    मौलाना सलमान नदवी का श्री श्री रवि शंकर से मुलाकात के बाद बोर्ड पर बढ़ते दबाव के मद्देनजर बोर्ड की चार सदस्यीय टीम ( मौलाना राबेए हसनी नदवी, मौलाना वली रहमानी,  मौलाना मौलाना खालीद सैफुल्लाह रहमानी  व मौलाना अरशद मदनी ) का गठन हुआ जिनके परिणामस्वरूप मौलाना सलमान न...