Skip to main content

ईद पर विधवाओं के लिए चलायें एसईआरएफ की मुहीम के साथ प्रखर वक्ता व लीडर ख़ालिद ख़लील भी आएं साथ.


ईद के मौके पर समाज की विधवा औरतें भी खुशियाँ मना सकें इसके लिए शाहीन एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउंडेशन ( एसईआरएफ ) द्वार एक मुहीम चलाया गया. महागामा विधानसभा के विभिन्न गांव से एसईआरएफ ग्रुप महागामा मेहरमा बोआरीजोर ठाकुरगंगटी व हनवारा के सदस्यों ने एसईआरएफ के सेंट्रल टीम प्रमुख रिसर्च स्कॉलर इंजीनियर अफ्फ़ान नोमानी को 150 विधवा औरतों की सूची सौंपी. सोशल मीडिया पर चलाई गई मुहीम को समाज के कई लोगों ने सराहना की. ईद पर विधवाओं के लिए चलायें एसईआरएफ की मुहीम के साथ प्रखर वक्ता व लीडर ख़ालिद ख़लील भी आएं साथ और 50 विधवा औरतों के लिए अपनी तरफ से सबई और चीनी का इंतेज़ाम किया. एसईआरएफ टीम ने ख़ालिद ख़लील का शुक्रिया अदा किया. कुल 25 गांव के 25 सदस्यों ने ईद के शुभ अवसर पर 150 विधवा औरतों को कपड़ा सबई चीनी व अन्य खाद्य सामग्री वितरण किया. विधवा औरतों ने नम आँखों से एसईआरएफ सदस्यों को दुआएं दी. सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर पर एसईआरएफ सदस्यों ने विभिन्न गांव में मुहीम चला कर सूची तैयार किया जिसके परिणामस्वरूप आज उन तमाम विधवा औरतों के चेहरे पर मुस्कान ला कर शाहीन एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउंडेशन ने समाज के के लिए नई मिशाल पेश कर दिया.

Comments

Popular posts from this blog

कॉम्प्रिहेंसिव फिजिकल साइंस किताब एसएससी टॉपर छात्रों की पहली पसंद

फरवरी 2019 में शाहीन  एजुकेशनल एन्ड रिसर्च फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित रिसर्च स्कालर इंजीनियर अफ्फान नोमानी की मशहूर किताब " कॉम्प्रिहेंसिव फिजिकल साइंस "  दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए पहली पसंद बना हुआ है।  बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन तेलंगाना  स्टेट  द्वारा आयोजित  एसएससी के परीक्षा में औसतन 9.8 GPA व साइंस में 10 GPA  लाकर सीपएच स्कूल टॉपर बनी तसलीम फातिमा   कहती है कि " कॉम्प्रिहेंसिव फिजिकल साइंस किताब की सबसे अच्छी खूबसूरती यह है कि प्रत्येक अध्याय ( chapter ) के कनसेप्ट  को डाइग्राम के साथ गहराई से विश्लेषण किया है। इस किताब की सबसे रोचक तथ्य यह है कि सभी कनसेप्ट  व एक्टिविटि  को अलग अलग कर स्पष्ट रूप से वर्णन ( Explain ) किया है। इस किताब की सबसे बड़ी खुशुसियत यह है कि  रट कर पढ़ने के बजाय  स्पष्ट एक्टिविटि व सही कनसेप्ट को प्रमुखता से वर्णन किया है जो अन्य पाठ्यपुस्तकों ( Textbook ) से  कॉम्प्रिहेंसिव फिजिकल साइंस किताब को अलग करता है". एन आर साइंस सेंटर की टॉपर आयशा ( 9.2 GPA )  कहती है कि " कॉम्प्रिह...

स्टीफन हॉकिंग का निधन विश्व विज्ञान का बड़ा नुकसान :- इंजीनियर अफ्फान नोमानी

मैनें पहली बार 2009 में विख्यात ब्रिटिश भौतिकविद् और कॉस्मोलॉजिस्ट स्टीफन हॉकिंग का नाम अपने विज्ञान शिक्षक से दशम वर्ग में सुना था । सन् 2010 में आईएससी के दौरान स्टीफन हॉकिंग की मशहूर किताब 'अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम' पढ़ने का अवसर मिला। उस समय किताब में मौजूद सिद्धांत को समझना मेरे लिए आसान नहीं था लेकिन बी.टेक के दौरान दोबारा पढ़ा तो बहुत बातें समझ में आने लगी जिससे मैं काफी प्रभावित हुआ और ब्रह्मांडीय रहस्य को जानने में रूचि बढ़ने लगी।  ब्रह्मांड के रहस्यों पर उनकी किताब 'अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम' काफी चर्चित हुई थी. इस किताब में उन्होंने बिग बैंग सिद्धांत, ब्लैक होल, प्रकाश शंकु और ब्रह्मांड के विकास के बारे में नई खोजों का दावा कर दुनिया भर में तहलका मचा दिया था. शायद यही वजह रही है कि धार्मिक मतभेद के बावजूद स्टीफन हॉकिंग हमारे पसंदीदा वैज्ञानिकों में से एक रहे। मोटर न्युरोन बीमारी से पीड़ित ( जिसमें शरीर काम करना बंद कर देता है ) होने के बावजूद अपने अद्भुत विचार : " ऊपर सितारों की तरफ देखो अपने पैरों के नीचे नहीं। जो देखते हो उसका मतलब जानने की कोशिश ...

हैदराबाद में बोर्ड का कार्यक्रम व मौलाना सलमान नदवी विवाद - आखिर मसले का हल क्या ?

इंजीनियर अफ्फान नोमानी हैदराबाद में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन 11 फरवरी 2018 ,रविवार को सफलतापूर्वक  हुआ । 10 व 11 फरवरी को बोर्ड के सदस्यों के बीच अहम बैठक हुई जिसमें तीन तलाक व बाबरी मस्जिद विषय पर सर्वसम्मति से अहम फैसले किए गए जिसमें बाबरी मस्जिद पर दिए बयान से घिरे मौलाना सलमान नदवी का बोर्ड की सदस्यता से निरस्त   करने का फैसला भी इसी कड़ी का अहम हिस्सा रहा। लेकिन मौलाना सलमान नदवी का बोर्ड से सदस्यता निरस्त करने के बाद मदरसों व सोशल मीडिया पर  मुस्लिम हल्कों में जो आपसी मतभेद व खाई बढ़ती हुई दिखाई दे रही है वो मुस्लिम समाज व मुस्लिम संगठनों को इस पर गौर से विचार विमर्श जरूर करना चाहिए कि आखिर आपसी एकता व एकजुटता को कायम कैसे रखा जाए।    मौलाना सलमान नदवी का श्री श्री रवि शंकर से मुलाकात के बाद बोर्ड पर बढ़ते दबाव के मद्देनजर बोर्ड की चार सदस्यीय टीम ( मौलाना राबेए हसनी नदवी, मौलाना वली रहमानी,  मौलाना मौलाना खालीद सैफुल्लाह रहमानी  व मौलाना अरशद मदनी ) का गठन हुआ जिनके परिणामस्वरूप मौलाना सलमान न...